{"_id":"67a8eadedeb1d7d45005cb95","slug":"family-kept-taking-selfies-child-fell-into-canal-champawat-news-c-8-hld1003-509515-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: परिजन सेल्फी लेते रह गए और बच्चा नहर में जा गिरा, उसे बचाने कूदा युवक भी नहीं जानता था तैरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: परिजन सेल्फी लेते रह गए और बच्चा नहर में जा गिरा, उसे बचाने कूदा युवक भी नहीं जानता था तैरना
Mon, 10 Feb 2025 02:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:31 PM IST
सार
बनबसा में परिवारीजनों के सेल्फी लेने के दौरान तीन वर्षीय एक बच्चा शारदा नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक युवक भी कूद गया लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। इस पर बनबसा पुलिस ने तैराकों की मदद से दोनों को बचा लिया।
विज्ञापन
बनबसा की शारदा नहर में गिरा बच्चा पिता के गोद में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत जिले के बनबसा में परिवारीजनों के सेल्फी लेने के दौरान तीन वर्षीय एक बच्चा शारदा नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक युवक भी कूद गया लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। इस पर बनबसा पुलिस ने तैराकों की मदद से दोनों को बचा लिया।
विज्ञापन
शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि पीलीभीत से एक परिवार बनबसा केनाल काॅलोनी स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे शारदा नहर पुल पर कुछ लोगों के रोने की आवाज सुनकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि परिवार के लोगों के सेल्फी लेने के दौरान तीन वर्षीय बच्चा मुस्तफा पुत्र मोहम्मद अरफीन सेल्फी लेते समय नहर में गिर गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके समेत गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी, एचसी विजय राणा और एजाज अहमद, कांस्टेबल रमेश कांडपाल, स्थानीय तैराक शाहरुख ने बच्चे को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्चे को बचाने के लिए उमेश भी नहर में कूद गया था लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। बाद में पुलिस टीम ने उमेश को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन