फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fair preparatory meeting

सीसीटीवी से होगी मां पूर्णागिरि मेले की हिफाजत

Tue, 09 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 09 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fair preparatory meeting

मां पूर्णागिरि धाम मेले में इस बार सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई मेले की तैयारी बैठक में तय किया गया कि मेला क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की सुविधा और अराजक तत्वों पर क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) के जरिए नजर रखी जाएगी। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा से ये सीसीटीवी लगेंगे। इसके अलावा ठुलीगाड़ से लेकर मुख्य मंदिर तक जगह-जगह तीसरी आंख नजर रखेगी। अध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों को सभी जरूरी सुविधाओं देने के साथ ही मेले के आध्यात्मिक पक्ष को नई ऊंचाई देने की जरूरत बताई।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में तय किया गया कि मेला 25 मार्च से शुरू होकर 15 जून (83 दिन) तक चलेगा। पिछले साल मेला 101 दिन (7 मार्च से 15 जून) तक चला था। श्रीपूर्णागिरि के उप जिला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल मेला मजिस्ट्रेट और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) शेर सिंह परगाई मेलाधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए तीन थाने और चौकी बनाई जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, खुफिया और जल पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। ठुलीगाड़ बैरियर पर एसएसबी तैनात रहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले से पहले रास्तों की टूट-फूट, बैरिकेडिंग, क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक करने के लोनिवि को निर्देश दिए। मेला क्षेत्र के सभी विश्रामगृह मेला मजिस्ट्रेट के अधीन रहेंगे। यूपी सिंचाई और एनएचपीसी गेस्टहाउस के दो-दो कक्ष भी आरक्षित होने के साथ भैरव मंदिर में पर्यटक आवास गृह पीएसी के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक मैक्स और अन्य छोटे वाहन चलेंगे। प्राइवेट वाहनों के अलावा रोडवेज भी तीर्थयात्रियों को ठुलीगाड़ तक सेवा देगा। बड़े वाहनों के संचालन के लिए एसडीएम और लोनिवि अधिकारी संयुक्त मुआयना करेंगे। ओवरलोडिंग पर लगाम के साथ ही वाहनों की फिटनेस जांचने के बाद जारी प्रमाणपत्र से ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी पंडित भुवन चंद्र पांडेय ने तीन पार्किंग स्थान बूम, ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में से एक ठुलीगाड़ को कम करने का आग्रह किया। बैठक में पीडी हरगोविंद भट्ट, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, बिजली विभाग के ईई राजेश कुमार, जल संस्थान के ईई पीसी करगेती आदि अधिकारी मौजूद थे। पूर्णागिरि मंदिर के मोहन पांडेय, रमेश पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, सुरेश तिवारी, सुरेश तिवारी आदि ने भी सुझाव दिए।

पहली बार धाम में मिलेगी मोबाइल सेवा
पहली बार मां के धाम में तीर्थयात्रियों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल सेवा कुछ महीनों पूर्व शुरू हुई। इससे पहली बार मेला यात्रियों और मेले में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को नेटवर्किंग की परेशानी से नहीं जूझना होगा।

मेला क्षेत्र में लगेंगे तीन स्वास्थ्य शिविर
मां पूर्णागिरि धाम मेले में तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए तीन स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। ठुलीगाड़ और काली मंदिर में एलोपैथिक एवं भैरव मंदिर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगेगा। ठुलीगाड़ में एंबुलेंस स्थापना के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध रहेगा। मेला क्षेत्र के तीनों पुलिस थानों में फर्स्ट-एड बॉक्स रहेगा।


पिछले साल हुई थी 1.6 करोड़ की आमदनी

पिछले साल 101 दिनों तक चले मां पूर्णागिरि धाम के मेले में मेला समिति को बाल मुंडन, पार्किंग, बैरियर, टैक्सी यूनियन, ब्याज आदि से 1.6 करोड़ रुपये की आय हुई। समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि 1.53 करोड़ रुपये मेला व्यवस्था में खर्च हुआ। इस तरह मेला समिति के पास फिलहाल 7 लाख रुपये शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed