फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Extortion sought from District Excise Officer

Champawat News: जिला आबकारी अधिकारी से मांगी रंगदारी

Tue, 30 May 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Extortion sought from District Excise Officer
चंपावत। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय से अज्ञात लोगों के रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात लोगों ने विभिन्न मोबाइल नंबर से कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। डीईओ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीईओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते 26 मई को उन्हें सात से आठ अलग-अलग नंबर से युवक और युवतियों के अज्ञात नंबर से कॉल आए। जो उनसे पैसे की मांग करने लगे और अपशब्द कहने लगे। डीईओ का आरोप है कि उनके सरकारी नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया। इसमें अज्ञात ने उनके किसी रिश्तेदार को पूर्व में पांच लाख रुपये का लोन देने की बात कही। इसमें डीईओ को गारंटर बताया गया। अज्ञात लोग डीईओ से लोन के पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर उन्होंने फोन पर डीईओ को जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि डीईओ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed