{"_id":"5bfacb80bdec2241871feed9","slug":"expansion-of-panchayat-sarpanch-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत सरपंच कार्यकारिणी का हुआ विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत सरपंच कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत विकास भवन में मौजूद ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों से आए वन पंचायत सरपंच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉक स्तरीय वन पंचायत सरपंचों की एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। आलाप संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग वन पंचायत सरपंचों को वनों के विकास और संरक्षण से संबंधित जानकारियां दी गई।
इसके अलावा वन पंचायत सरपंच संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह बोहरा के स्थान पर खीमा देवी का मनोनयन किया गया। इसके अलावा शीशपाल सिंह रावत, भूप सिंह, कैलाश सिंह तड़ागी, डिगरी देवी और त्रिलोचन भट्ट को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गईं। आलाप संस्था के मानवेंद्र, भूपेंद्र सिंह बिष्ट और दिनेश भट्ट का सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया। इसके अलावा सरपंचों का जिला स्तरीय संगठन बनाने के लिए दान सिंह कठायत को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
इस मौके पर आलाप संस्था की शीबा सेन के अलावा बंशीधर भट्ट, दिनेश चंद्र, पार्वती देवी, रेखा देवी, खीमा देवी, डिकरी देवी, सरस्वती देवी, अनीता बोहरा, शिशुपाल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह भंडारी, नारायण सिंह बोहरा, ललित कुमार, संजय जुकरिया, रूप सिंह, महा सिंह, रमेश सिंह, मदन सिंह, नेहा देवी, रश्मि बोहरा सहित तमाम वन पंचायत सरपंच मौजूद रहे।