फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Example: Food provided to laborers trapped in annual shraadh

मिसाल:वार्षिक श्राद्ध में फंसे मजदूरों को कराया भोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Example: Food provided to laborers trapped in annual shraadh
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग का खूब पालन कर रहे हैं। यहां तक कि वार्षिक श्राद्ध में भी आवाजाही को एकदम सीमित कर दिया है। रविवार को यहां खूना गांव के हरीश सिंह बोहरा ने अपनी पत्नी कौशल्या देवी का वार्षिक श्राद्ध परिवार के चुनिंदा लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रीति-रिवाज के साथ किया।
विज्ञापन

साथ ही श्राद्ध भोज में लोगों को न बुलाकर बीएनके अस्पताल में चल रहे राहत शिविर में मजदूरों को भोज कराकर मिसाल पेश की। स्वर्गीय कौशल्या के पति हरीश बोहरा, बेटे राकेश बोहरा, तिलकराज सिंह, भय्यू बोहरा औरा बोहरा मेडिकल स्टोर के स्वामी कैलाश बोहरा ने बताया कि रीति रिवाज के अनुसार वार्षिक श्राद्ध भोज में अपने रिश्तेदारों और शोक जताने वालों को भोज कराया जाता है। लेकिन लॉकडाउन के चलते सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वार्षिक श्राद्ध भोज कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके बदले बीएनके की ओर से चलाए जा रहे राहत शिविर में मजदूरों को भोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed