फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Evaluation started in district.

Champawat News: बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शुरू

Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Evaluation started in district.
लोहाघाट जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र में मौजूद परीक्षक। संवाद - फोटो : लोहाघाट जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र में मौजूद परीक्षक। संवाद
हाईस्कूल और इंटर की 66730 कॉपियां 15 दिन में जांचेंगे 154 शिक्षक
विज्ञापन

चंपावत जिले के टनकपुर और लोहाघाट में बनाए गए हैं दोनों मूल्यांकन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिले में टनकपुर और लोहाघाट जीआईसी में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि 66730 (हाईस्कूल की 50777 और इंटर की 15953) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 अप्रैल तक चलेगा। 154 शिक्षक इन कॉपियों को जांचेंगे।

शनिवार को पहले सत्र में मूल्यांकन से पूर्व डीईओ डॉ. अशोक गुंसाई सहित कई शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए। मूल्यांकन को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। शनिवार दूसरे सत्र से दोनों मूल्यांकन केंद्रों में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम शुरू हो गया है। लोहाघाट के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी श्याम दत्त चौबे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के 135 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

फोटो 15 सीपीटी 14पी
मूल्यांकन से संबंधित आंकड़े:
मूल्यांकन केंद्र: हाईस्कूल कॉपियां- इंटर कॉपियां- परीक्षक- अंकेक्षण
टनकपुर जीआईसी: 20292- 4759- 57- 12
लोहाघाट जीआईसी: 30485- 11194- 97- 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed