{"_id":"6748ad190c9c400085051cb4","slug":"engineers-death-circumstances-body-hanging-fan-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-116244-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संदिग्ध हालात में इंजीनियर की मौत, पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संदिग्ध हालात में इंजीनियर की मौत, पंखे से लटका मिला शव
Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बनबसा के जगबूढ़ा पुल से नेपाल के लिए सड़क निर्माण में लगी कंपनी में तीन दिन पहले तक कार्यरत इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि कंपनी से वेतन न मिलने से इंजीनियर क्षुब्ध था और इस्तीफा दे दिया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। सूचना पर यूपी के आजमगढ़ से परिजन पोस्टमार्टम हाउस टनकपुर पहुंचे।पुलिस के अनुसार, बनबसा डिग्री काॅलेज के पास किराए के मकान में यूपी के जिला आजमगढ़ के ग्राम डिलिया, थाना मुबारकपुर निवासी इंजीनियर राम प्रवेश यादव (35) पुत्र लाल चंद्र यादव रहता था। बुधवार देर शाम इंजीनियर का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला।
सूचना पर एसआई दिलवर सिंह भंडारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाई मनीष कुमार यादव और परिजन मोर्चरी पहुंचे। मनीष ने बताया कि उनका भाई एनएचएआई की ओर से नेपाल के लिए सड़क निर्माण कर रही एक कंपनी में पिछले 4-5 माह से कार्यरत था।
उसने दो-तीन दिन पहले ही कंपनी से इस्तीफा दिया था। बुधवार देर शाम रिश्ते की साली के पास उसका फोन आया था। इसके बाद उन्होंने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। जब पड़ोस के लोगों ने कमरे में खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटका था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-
यूपी के देवरिया में पुलिस कांस्टेबल है मृतक की पत्नी
टनकपुर। मृतक इंजीनियर राम प्रवेश यादव के भाई मनीष यादव ने बताया कि कंपनी से वेतन न मिलने से वह परेशान था। उसने दो-तीन दिन पहले ही इस्तीफा देने की बात कही थी। उसका लखनऊ की एक कंंपनी में चयन हो गया था, लेकिन अभी ज्वाइन नहीं किया था। परिवार में मृतक की पत्नी प्रियंका यादव, पांच वर्ष का पुत्र अथर है। पत्नी प्रियंका यूपी के थाना देवरिया में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। वह बनबसा में अकेले ही चार-पांच माह से रह रहा था। उसके पिता देहरादून के गांधी आश्रम में कार्यरत हैं। बुधवार शाम उसने रिश्ते की साली को फोन किया था। इसके बाद उससे संपर्क का प्रयास किया गया। देर शाम को पता चला कि उसकी मौत हो गई है।