फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   encroachment in Lohaghat

वन पंचायत की भूमि में अवैध निर्माण करना महंगा पड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
encroachment in Lohaghat
बाराकोट के आगर में वन पंचायत की भूमि में बनाए जा रहे अवैध निर्माण कार्य हटवाते वन और राजस्व कर्मी? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं वन क्षेत्र में विकासखंड बाराकोट के आगर निवासी एक व्यक्ति को दुर्लभ प्रजाति देवदार के पेड़ों को सुखाना और वन पंचायत की भूमि में अवैध निर्माण करना महंगा पड़ गया। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी से 22910 रुपये का जुर्माना वसूलकर वन पंचायत के संयुक्त खाते में जमा करवाया।
विज्ञापन

रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि आगर निवासी प्रेमबल्लभ पोखरा में वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बना रहा था। उसे वन पंचायत की भूमि पर कच्चा टिनशेड बनाने की अनुमति दी गई थी, जिसे उसने दोमंजिला भवन बनवाना शुरू कर दिया था। सरपंच भावना मेहता ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। रेंजर ने बताया कि जांच में अवैध निर्माण के आरोप सही पाए गए। रेंजर ने बताया कि नवनिर्माण को ध्वस्त कर आरोपी को कड़ी चेतावनी दी गई। रेंजर ने बताया कि आरोपी ने देवदार के चार पेड़ सुखा दिए थे, जिस पर कार्रवाई कर आरोपी से 22910 रुपये का जुर्माना वसूल कर वन पंचायत के संयुक्त खाते में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed