फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electric train left from Tanakpur station

टनकपुर स्टेशन से रवाना हुई इलेक्ट्रिक ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electric train left from Tanakpur station
टनकपुर (चंपावत)। रेल मंत्रालय ने सीमांत के लोगों को इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा दिया है। सोमवार से श्री पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना हुई। टनकपुर-बरेली-कासगंज अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन भी मंगलवार से इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना के कारण लॉकडाउन काल में ही रेलवे ने सीमांत के लोगों को एक्सप्रेस रेल सेवा के साथ ही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक रेल सेवा का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी थी। लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद तीन माह पूर्व 13 मार्च को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने लाइन का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से रेल सेवा पर फिर ब्रेक लग गया था। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि सोमवार से जनशताब्दी एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार से टनकपुर-बरेली कासगंज पैसेंजर ट्रेन भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल ट्रेन की रफ्तार में नहीं बढ़ेगी
टनकपुर से तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, फिलहाल ट्रेन की रफ्तार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर समय सारणी में भी बदलाव आएगा। जिस कारण ट्रेन की रफ्तार यथावत रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के आने और जाने का समय
टनकपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली श्री पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस हर दिन सुबह 11:25 पर टनकपुर से रवाना होती है और रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली से यह ट्रेन हर दिन सुबह 6 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे टनकपुर पहुंचती है। शुरू की गई अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन 05341 कासगंज से सुबह 9 बजे टनकपुर पहुंचती है और दोपहर 12:50 बजे टनकपुर से बाया पीलीभीत-बरेली-कासगंज तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed