फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight trees are there on road side

आठ किलोमीटर में खतरे वाले 21 पेड़

Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight trees are there on road side
बारहमासी मार्ग में तिलौन में लटके पेड़। - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क पर आठ किलोमीटर में खतरे वाले 21 पेड़ हैं। वहीं इन पेड़ों को हटाने में सरकारी अमला भी उदासीनता बरत रहा है। 

विज्ञापन


टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बारहमासी सड़क का काम इस साल 30 नवंबर तक पूरा होना है। 150 किलोमीटर लंबी सड़क के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर न केवल सुविधाजनक आवाजाही होगी बल्कि वक्त भी कम लगेगा। इस निर्माणाधीन मार्ग में चंपावत-लोहाघाट के बीच तिलौन, मानेश्वर, खूना में ही 21 पेड़ खतरा बने हुए हैं। बारहमासी सड़क पर तिलौन और आसपास के आठ किलोमीटर के दायरे में 21 पेड़ आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन पेड़ों की जड़ें खोखली हो गई हैं या झूल रहे हैं। ये पेड़ तत्काल निस्तारित नहीं होने पर कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। ग्रामीण हरीश पांडेय, शंकर दत्त, उमेश जोशी आदि का कहना है कि इस मार्ग से डर के बीच आवाजाही कर रहे हैं। विभाग से लेकर प्रशासन से गुहार भी लगाई लेकिन पेड़ों को नहीं हटाया गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि अधिकारियों को निर्माणाधीन मार्ग में हिफाजत के लिए तत्काल सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसी पांडेय, सहायक अभियंता, एनएच खंड, लोहाघाट ने बताया कि संयुक्त मुआयने के बाद खतरे वाले पेड़ों को हटाया जाएगा। बारहमासी मार्ग पर काम करा रहे ठेकेदारों को कटिंग और अन्य काम के दौरान पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। साथ ही जरूरी सुरक्षागत उपाय को पुख्ता करने को भी कहा गया है।


धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत ने बताया कि पुलिस विभाग ने बारहमासी सड़क पर खतरनाक पेड़ और लटके पत्थरों को चिन्हित कर हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को पत्र भेजा है। पेड़ हटाए जाने तक इन स्थानों में चेतावनी बोर्ड लगाने और कर्मियों को तैनात करने को कहा गया है।  


तिलौन में दुर्घटना स्थल में दीवार बनाने की कवायद शुरू 
रविवार को कार के ऊपर पेड़ गिरने से हुई दो मौतों के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्थल तिलौन में सुरक्षा के कदम उठाना शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से दिए गए निर्देश के बाद काम करा रही कंपनी ने तिलौन में मंगलवार को दीवार बनाने के लिए मिट्टी खोदने की कवायद शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed