फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Efforts to find a pill from a metal detector

मैटल डिटेक्टर से गोली खोजने के प्रयास

Fri, 07 Apr 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 07 Apr 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Efforts to find a pill from a metal detector
मेटल डिटेक्टर से तेंदुए को मारी गई गोली को ढूंढते वन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर घाट के पास तेंदुए की गोली मारकर हत्या करने वालों की खोजबीन में वन विभाग की टीम नाकाम रही है। वारदात के छह दिन बाद भी वन विभाग की टीम के हाथ कोई सबूत नहीं लग सका है। चंपावत स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी की सहायता लेकर तेंदुए को मारी गई गोली को मैटल डिटेक्टर से ढूंढने के वन विभाग के प्रयास भी सफल नहीं हुए।

तेंदुए को गोली मारने वालों के खिलाफ वन विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी चाहने पर लोहाघाट के उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया, जबकि वन क्षेत्राधिकारी एनके पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि बौतड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास राइफल और एक भरवा बंदूक है। पिथौरागढ़ में रहने वाले इन दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को वन कर्मियों ने घटना स्थल पर एसएसबी के जवान की मदद से मैटल डिटेक्टर द्वारा राइफल से निकली गोली को खोजने का घंटों प्रयास किया, लेकिन टीम को निराशा ही हाथ लगी। घटना के छह दिनों बाद भी तेंदुए को मौत के घाट उतारने वाले शिकारियों का कोई पता न लगने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने में वन विभाग की टीम की नाकामी से न केवल क्षेत्र से तेंदुओं का नामों निशान भी मिट जाएगा, बल्कि अपराधियों के हौसले भी बुलंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed