{"_id":"60f47bba8ebc3e73532b9365","slug":"drunk-driver-hit-roadways-bus-with-car-narrowly-avoided-accident-champawat-news-hld431632140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालक ने रोडवेज बस को कार से टकराया, बाल-बाल बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चालक ने रोडवेज बस को कार से टकराया, बाल-बाल बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी/रीठा साहिब (चंपावत)। यहां शराब के नशे में धुत रोडवेज के एक चालक ने धूनाघाट-रीठा साहिब सड़क पर बस को कार से टकरा दिया। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शराबी चालक की इस हरकत से बस में सफर कर रहे छह यात्री दुर्घटना स्थल से दस किमी पहले बिरगुल में उतर गए। बस में कोई भी यात्री नहीं था। रविवार को पाटी पुलिस ने चालक का पुलिस एक्ट में चालन काटा। बस को सीज कर दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार हल्द्वानी से रीठा साहिब जा रही बस (यूके 07पी/ ए 4183) ने धूनाघाट-रीठा साहिब सड़क पर भिंगराड़ा के पास शनिवार शाम को विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर मार दी। अलबत्ता किसी तरह बड़ा हादसा बाल-बाल बचा। यात्रियों के मुताबिक चालक ने रास्ते में कई जगह शराब पी थी। यात्रियों ने चालक से शराब नहीं पीने का भी अनुरोध किया था, लेकिन चालक ने एक न मानी। इस हरकत को देखते हुए रीठा साहिब जाने वाले छह यात्री दुर्घटना स्थल भिंगराड़ा से दस किमी पहले बिरगुल में ही उतर गए। ये यात्री दूसरे वाहनों से किसी तरह रीठा साहिब पहुंचे।
पाटी के दरोगा विजय सिंह ने बताया कि रविवार को चालक इंद्र सिंह का पुलिस एक्ट में चालान करने के अलावा रोडवेज बस को सीज कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने शराब के नशे में बस चलाकर मुसाफिरों की जान को खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रोडवेज के कुमाऊं क्षेत्र के मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।