{"_id":"643edcaa510d4a6065059803","slug":"drug-free-campaign-degree-college-rally-champawat-news-c-8-1-116052-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नशा मुक्त उत्तराखंड पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नशा मुक्त उत्तराखंड पर निकाली रैली
Tue, 18 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उच्च शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त अभियान और ड्रग फ्री देवभूमि अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रो. डाॅ. आभा शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त उत्तराखंड संगोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय में एंटी ड्रग प्रकोष्ठ सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
छात्रों ने पुलिस के सहयोग से मंगलवार को चूना भट्टा गांव एवं नई बस्ती तक एंटी ड्रग जनजागरूकता रैली निकाली। लोगों से नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। प्राचार्य डाॅ. शर्मा और प्रो. डाॅ. मुकेश कुमार ने संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को शाल ओढ़ाया गया।
विद्यालय की जिया रानी रेंजर टीम ने स्वागत गीत गाया। संचालन डाॅ. मुकेश कुमार ने किया। डाॅ. दिनेश कुमार गुप्ता, डाॅ. शशि प्रकाश सिंह, डाॅ. सुधीर मलिक, डाॅ. हेमचंद्र गहतोड़ी, अनिल सिंह राणा, त्रिलोक चंद्र कांडपाल, विनोद चंद, नरसोनू आदि ने सहयोग दिया।