फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drought, water crisis in Shyamalatal area deepens

सूखीढांग, श्यामलाताल क्षेत्र में पानी का संकट गहराया 

Tue, 28 May 2019 10:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो    टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो    टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 28 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Drought, water crisis in Shyamalatal area deepens
एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपती सुखीढांग क्षेत्र की महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
 सुखीढांग-श्यामलाताल क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने तहसील में एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने जल संस्थान पर असमान जलापूर्ति करने, दौगाड़ पेयजल लाईन से जलापूर्ति कर लिफ्ट योजना का चार्ज वसूलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि श्यामलाताल-कांडा पंपिंग योजना में जलापूर्ति न होने से लोगों को जरूरत के अनुसार पानी जुटाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। घर का काम-काज छोड़ महिलाओं का पूरा दिन नौलों व गधेरों से पानी जुटाने में बीत रहा है। उन्होंने बताया कि योजना से सियाला, कांडा, कल्थर, जौल, सुखीढांग, बृजनगर, बमनजौल, तिमला, आमखर्क, कटूजापानी, सिलाड़ आदि गांवों में सिर्फ पंद्रह से बीस मिनट तक जलापूर्ति हो रही है। दूसरी तरफ जल संस्था दौगाड़ पेयजल लाइन से जलापूर्ति कर उपभोक्ताओं से पंपिंग योजना का शुल्क वसूल रहा है। जौल की पूर्व ग्राम प्रधान हेमा कनवाल के नेतृत्व में ज्ञापन देने वाली महिलाओं में सपना भंडारी, दुर्गा देवी, नीमा देवी, धाना देवी, अनीता देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


स्टैंड पोस्ट की टोटियां खुली छोड़ने से पैदा हो रही समस्या 
टनकपुर। जल संस्थान टनकपुर के अपर सहायक अभियंता बीएस कवार्बी का कहना है कि श्यामलाताल-कांडा लिफ्ट पेयजल योजना में पर्याप्त पानी है। निचले क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा स्टैंड पोस्ट की टोटियां खुली छोड़ देने से यह समस्या पैदा हो रही है। योजना में तैनात कर्मचारी को टोटियां खुली छोड़ने पर अंकुश लगाने को कहा गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed