फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dola Rath Yatra of Brahmadevata took out in Diglichaud on Harele

हरेले पर दिगालीचौड़ में ब्रह्मदेवता की डोला रथ यात्रा निकली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dola Rath Yatra of Brahmadevata took out in Diglichaud on Harele
दिगालीचौड़ के बिंडातिवारी में ब्रह्म देवता की रथ यात्रा को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। हरेले पर दिगालीचौड़ में विशाल मेला लगाया गया। इस दौरान बिंडा तिवारी गांव से ब्रह्म देवता की डोला यात्रा निकाली गई। सैकड़ों लोगों ने डोला यात्रा में भाग लेकर ब्रह्म देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। डोला यात्रा की मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही तीन दिनी महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन

ब्रह्म देव मंदिर में शनिवार सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। ब्रह्मखल में देवगद्दी लगी जहां देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण कर आशीर्वाद दिया। देवडांगर श्रद्धालुओं के साथ खाली रथ के साथ जवानी गढ़ के बाद ढुंगाबोरा तक गए। जहां पर हुल्का देवी का मायका बताया जाता है। ब्रह्मदेव का शृृंगार करने के बाद श्रद्धालु देवडांगर को कंधे में लेकर जवानी गढ़ तक लाए। जिसके बाद रथ में सवार ब्रह्मदेवता ने अपने गण और श्रद्धालुओं के साथ ढाई किमी की सीधी चढ़ाई पार करते हुए ब्रह्मदेव मंदिर में आए। जहां उन्होंने लोगों को आशीर्वाद दिया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

मेले में दिगालीचौड़, बिंडा तिवारी, ढुंगा, चौंडला, नाकोट खोलिया, पटौली, खिलपिती, मानाढुंगा, बांकू, कमलेड़ी आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे थे। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यापक बंदोबस्त था। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू बिष्ट के दिशा निर्देशन में हुए आयोजन में प्रेम सिंह, नवीन तिवारी, रमेश सिंह बिष्ट, विनोद टम्टा, पूरन चंद, हरीश अधिकारी, केशव अधिकारी, पवन कुमार, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबचौड़ा में हरेला महोत्सव शुरू
चंपावत। हरेले पर लधौली दुबचौड़ा में हरेला महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य मुकेश महराना ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर भागेश्वर मंदिर बुंगाख्याली से डोला यात्रा निकाली गई और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। महोत्सव में समिति अध्यक्ष महेश पंगरिया, सुरेश सिंह, प्रधान भुवन जोशी, अशोक बिष्ट, चतुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, हरीश मिश्रा, भुवन भट्ट, राकेश बिष्ट आदि थे।

गोरलचौड़ मैदान में हुआ हरेला मेला
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में शनिवार को हरेला मेला हुआ जिसमें बाहरी स्थानों से आए दुकानदारों ने आकर्षक तरीके से दुकानें सजाई थी। हालांकि अन्य वर्षों की तुलना में इस बार मेले में काफी कम भीड़ देखी गई जिस कारण व्यापारियों के चेहरे मायूस रहे। पूर्व में हरेले मेला का आयोजन मुख्य बाजार में किया जाता था लेकिन यातायात व्यवस्था की दिक्कत को देखते हुए मेले को गोरलचौड़ मैदान में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed