फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors Transit Hostel In Champawat

चंपावत के ट्रांजिट हॉस्टल का संचालन करेगी समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Doctors Transit Hostel In Champawat
चंपावत। जिले में डॉक्टरों के ट्रांजिट हॉस्टल (पारगमन आवास) के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग समिति बनाएगा। इस हॉस्टल में 12 आवास हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जुलाई को इसका लोकार्पण किया था। इसके बावजूद इसके संचालन में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

जिले में चंपावत और पाटी में ट्रांजिट हॉस्टल मंजूर हुए थे। चंपावत के हॉस्टल में करीब 2.88 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फरवरी 2019 से शुरू इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के साथ ही लोकार्पण भी हो गया है। जिला अस्पताल परिसर में बने इस हॉस्टल से डॉक्टरों को पारगमन के दौरान आवास की दिक्कत नहीं झेलनी होगी लेकिन अभी इसके संचालन में एक महीना और लगेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि निर्माणदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (सीएनडीएस) ने अभी भवन का हस्तांतरण नहीं किया है। हस्तांतरण के बाद भवन के संचालन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति इसके संचालन के नियम तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा पाटी का ट्रांजिट हॉस्टल
चंपावत। चंपावत के साथ ही पाटी के ट्रांजिट हॉस्टल बनाने का काम भी शुरू हुआ था लेकिन ये काम अभी पूरा नहीं हो सका है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि 2.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पाटी में आठ आवास वाले हॉस्टल का काम जल्द पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed