फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors of the OPD boycott

डाक्टरों ने किया ओपीडी का बायकॉट

Sat, 13 Jun 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 13 Jun 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में शुक्रवार को डा. फरहत हुसैन के साथ कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट के बाद यहां के डाक्टरों ने ओपीडी का बायकॉट कर दिया था। इससे मरीज दिनभर परेशान रहे। शनिवार को सीएमओ डा. प्रवीण कुमार और थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी की डाक्टरों से वार्ता के बाद डाक्टरों ने शनिवार दिन में एक बजे अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

विज्ञापन


हड़ताल के चलते शनिवार को सीएमओ ने चंपावत से तीन डाक्टरों  (डा. जावेद, डा. जितेंद्र जोशी तथा डा. अभिषेक) को लोहाघाट अस्पताल मरीजों के उपचार के लिए भेजा।  इससे हड़ताली डाक्टरों ने विरोध किया। उधर, सीएमओ ने घायल डाक्टर समेत अन्य डाक्टरों और प्रबंधक संजय सैनी और डा. फरहत से पूरे हालातों की जानकारी ली और घटना की सीसीटीवी फुटेज को भी देखा।
विज्ञापन


एसओ का कहना था कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। सीएमओ के साथ आए वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरपी खंडूरी, डा. उदय शंकर ने भी रोगियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील की। तय किया गया कि निकट भविष्य में अस्पताल में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।  डाक्टरों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बैठक में मौजूद गोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा, मनोज जोशी, राजेंद्र जोशी, विजय माहरा आदि ने मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उसकी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


असुरक्षा के चलते अस्थि रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा
लोहाघाट (चंपावत)। अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अश्विनी ने असुरक्षा के चलते शील प्रबंधन को अपना त्यागपत्र देते हुए कहा है वे पूरी शिद्दत के साथ यहां अस्थि रोगियों का उपचार कर रहे थे। उनके एक साथी के साथ हुई अकारण मारपीट से सभी डाक्टर घबराए हुए हैं। ऐसे असुरक्षित माहौल में कोई भी डाक्टर अपना कार्य नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed