फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors did not pay, strike continues

डॉक्टरों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल जारी

Tue, 12 Jan 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 12 Jan 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल कर्मचारियों को दो माह वेतन न मिलने के चलते उनकी हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से प्रबंधन को 31 दिसंबर को उनके नवंबर के वेतन का भुगतान कर दिया गया था, लेकिन अब तक शील प्रबंधन ने वेतन की राशि उनके खातों में नहीं डाली है।

विज्ञापन


हड़ताल की स्थिति से निपटने के लिए सीएमएस डा.मंजीत सिंह के नेतृत्व में डा.जितेंद्र, डा.जफर, डा.सुनील गिरि, डा.राजेश एवं डा.केसी ततराड़ी ने 13 दिनों की अवधि में अब तक 1950 रोगियों का इलाज किया है। इस दौरान रोगियों को अस्पताल से ही सभी दवाएं उपलब्ध कराई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि सरकार को पीपीपी मोड की व्यवस्था समाप्त कर देनी चाहिए। इस बीच विद्युत विभाग की ओर से भी बकाया वसूली के लिए अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बनाया गया है। अस्पताल एवं आवासीय भवनों का 2.20 लाख रुपये का बकाया चल रहा है। चिकित्साधीक्षक के आश्वासन पर अभी फिलहाल विद्युत संयोजन नहीं काटा गया है।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं कर्मचारी
प्रबंधन की ओर से सुध न लिए जाने से हड़ताली कर्मचारी बेहद खफा हैं। अस्पताल के सभी 45 पैरा मेडिकल एवं अन्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सभी कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं। लगातार दो वर्षों से कार्य करने के बावजूद उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहरा ने हड़ताल समाप्त कराने को कहा

राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने पीपीपी मोड के डॉक्टरों की हड़ताल से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ से वार्ता कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तत्काल डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराकर रोगियों को राहत देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed