{"_id":"59d51a0d4f1c1b6e548b5b39","slug":"do-not-tolerate-negligence-in-safety-of-children-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में स्कूलों में सुरक्षा संबंधी बैठक लेते डीएम डा.अहमद इकबाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की बैठक में निजी विद्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगाने और गेट में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. इकबाल अहमद ने कहा है कि स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का दायित्व विद्यालय परिवार का है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी इसमें लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रशासन एवं विद्यालयों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने वाले वाहन चालकों, परिचालकों का ब्यौरा पुलिस विभाग को देने के साथ उसका सत्यापन कराया जाएगा। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार में लोहे का गेट और गेट में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।
इस मौके पर विद्यालय में अंदर आने वालों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करने, स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत विद्यालयों को अग्निशमन यंत्र का परीक्षण कराने के नोटिस दिए गए हैं। बैठक में एक माह के अंदर विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने कहा कि स्कूली वाहन चालक वाहन चलाते समय ईयरफोन का इस्तेमाल न करें, ऐसा पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को विद्यालय के आसपास तंबाकू आदि बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाने तथा नशे के प्रति सजग रहने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने सभी निजी विद्यालय प्रबंधकों को बच्चों में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।