फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM to inspect the flood-affected areas

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Tue, 14 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 14 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
DM to inspect the flood-affected areas
डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

नवागत जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल ने चंपावत में चार्ज संभालने के बाद पहली बार जिले की तराई का भ्रमण किया। बरसात में टनकपुर और बनबसा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया। बाद में टनकपुर तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठ लेकर अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए।  

विज्ञापन


डीएम ने बनबसा में हुड्डीनदी का निरीक्षण किया और अपने मातहतों से बाढ़ आने के कारण जाने। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामप्रधानों से उफनाई हुड्डीनदी से होने वाले नुकसान और नदी के रूख के बारे जानकारी हासिल की। प्रधानों ने बताया कि हुड्डी नदी के उफान में आने से चंदनी, आनंदपुर और बमनपुरी में भूकटाव की समस्या बनी रहती है। इसके बाद डीएम ने सैलानीगोठ, टनकपुर में शारदाघाट क्षेत्र,किरोड़ा नाले आदि स्थानों में बाढ़ प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने इन स्थानों पर बाढ़ आने के कारणों की जानकारी भी हासिल की। इस मौके पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल, जेई हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष विनोद यादव, कानूनगो ईश्वर सिंह भीमा, पटवारी प्रदीप जुकरिया, टनकपुर की पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हुड्डीनदी से चुगान की मांग 
बनबसा (चंपावत)। प्रधान गीता देवी, गंगा गुरूंग और गिरधारी लाल ने जिलाधिकारी से बाढ़ की रोकथाम को हुड्डीनदी तट पर वायरक्रेट्स बनवाने और नदी से पत्थरों का चुगान कराए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उफनाई हुड्डनदी का पानी ओवर फ्लो होकर आनंदपुर और चंदनी से बनबसा की ओर बहता है। बाढ़ से ग्रामीणों की फसलों को होने वाले नुकसान के एवज में किसानों को उचित मुआवजा देने की भी फरियाद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed