{"_id":"5898b9f44f1c1b8a52378ab7","slug":"directed-against-two-teacher-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों के प्रचार कार्य में संलिप्त पाए जाने पर लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर सीमा विश्वकर्मा ने दो शिक्षक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरओ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के चुनाव प्रचार में संलिप्त रहने की शिकायतें और प्रमाण मिलने के बाद उन्हें 48 घंटे का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में नोटिस का जबाव नहीं दिया। इस कारण उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन में कार्रवाई के लिए मतदान कार्मिक नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक और शिक्षक नेता जीवन मेहता को भी नोटिस जारी किया गया था। मेहता के मामले में सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।