फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dipanshi wants to become an IAS

इंटर बोर्ड में रोडवेज परिचालक की बेटी दीपांशी ने प्रदेश की मेरिट सूची में पाया 13 वां स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dipanshi wants to become an IAS
मेधावी दीपांशी खड़का को मुंह मीठा कराते माता-पिता और शिक्षक। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। इंटर की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर मेरिट सूची में 13 वां स्थान अर्जित करने वाली लाला रामरतन लाल भगवत सरन आदर्श जीजीआईसी की दीपांशी खड़का भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं। दीपांशी के पिता मदन सिंह खड़का रोडवेज में परिचालक और मां कमला देवी गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी दीपांशी ने स्कूल के साथ कोचिंग की। घर में भी चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई से यह सफलता पाई है। दीपांशी की पेंटिंग में भी विशेष रुचि है।
विज्ञापन

फोटो 29 टीएनपी 01 व 02 पी।
किसान के बेटे ने मेरिट सूची में पाया स्थान
टनकपुर (चंपावत)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किसान बेटे अमित चौड़ाकोटी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 25 वां और जिले में 5 वां स्थान प्राप्त किया है। अमित भविष्य में आईएएस अफसर बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहता है। लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अमित ने 93.2 प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाया है। अमित के पिता भुवन चंद्र चौड़ाकोटी किसान और मां कमला देवी गृहणी है
विज्ञापन

फोटो 29 टीएनपी 05 व 06 पी।
इंजीनियर बनना चाहती है सिमरन
टनकपुर (चंपावत)। इंटर बोर्ड परीक्षा में 91.80 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में 19 वां स्थान अर्जित करने वाली लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सिमरन ने भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। ज्ञानखेेड़ा निवासी सिमरन के पिता करम सिंह पूर्व सैनिक और मां नंदी देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजनमाता के बेटे करन को हाईस्कूल की मेरिट में 22वां स्थान
टनकपुर (चंपावत)। बेहद गरीब परिवार में पल रहे भोजनमाता के मेधावी बेटे करन उप्रेती ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रांतीय मेरिट सूची में 22वां और जिले में तीसरा स्थान पाया है। करन सैन्य अफसर बनकर देश की रक्षा में योगदान देना चाहता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचंद्र चौड़ाकोटी राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग के मेधावी छात्र करन ने 500 में से 469 अंक पाए। इसका औसत 93.80 प्रतिशत है। उसने गणित में 98, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 96, हिंदी में 94, संस्कृत में 88, अंग्रेजी में 83 अंक पाए हैं। सूखीढांग के बमनजौन गांव निवासी स्व. सत्यनारायण उप्रेती के पुत्र करन की मां उसी विद्यालय में भोजनमाता है। मेधावी करन ने बताया कि उसने यह सफलता सिर्फ स्कूल में पढ़ाई कर प्राप्त की है। समय मिलने पर वह कुछ समय घर भी पढ़ाई करता था। करन का कहना है कि वह इंटर की परीक्षा और अच्छे अंकों से पास करने के बाद वह एनडीए की तैयारी करेगा। वह सैन्य अफसर बनकर देश की रक्षा में योगदान देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed