{"_id":"64ac43f3685474bd9e04af6b","slug":"digging-was-being-done-in-one-erosion-site-for-filling-in-another-erosion-site-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-119-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक कटाव स्थल में भरान के लिए दूसरे कटाव स्थल में हो रही थी खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक कटाव स्थल में भरान के लिए दूसरे कटाव स्थल में हो रही थी खोदाई
Mon, 10 Jul 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
इस स्थान से खोदाई कर किया जा रहा था भरान। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा घाट में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहा है। नदी से कटाव न हो इसके लिए घाट और घसियारा मंडी नाले में ईंट की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है लेकिन इस दीवार के बीच भरान करा रहे कथित ठेकेदार एक कटाव स्थल पर भरान के लिए दूसरे कटाव स्थल से खोदाई करा रहा था। लोगों ने हंगामा किया तो ठेकेदार खोदाई बंद कर भाग खड़ा हुआ।
स्नानघाट की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य हो रहा है। घाट के साथ ही घसियारा नाले से कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने ईंट की सुरक्षा दीवार बनाई है जिसमें भरान किया जाना है। बताया गया कि भरान करा रहा एक कथित ठेकेदार सोमवार को जेसीबी से उस स्थल में भरान के लिए दूसरे कटाव स्थल में खोदाई करा रहा था।
ऐसा होता देख शारदा चुंगी कॉलोनी के लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर इसका विरोध किया तो ठेकेदार जेसीबी लेकर भाग गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
बनने से पहले ही ढहने की कगार पर पहुंची पार्किंग
फरवरी 2023 से बंद है पार्किंग निर्माण का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से पूरी पार्किंग को खतरा पैदा हो गया है। पार्किंग के निचले हिस्से की दीवार पहले ही पूरी तरह से ढह गई थी। अब निर्माण पूरा होने से पहले ही पार्किंग स्थल ढहने की कगार पर आ गया है।
पर्यटन विभाग की डीडीहाट के झूला मंदिर में बन रही लिफ्ट पार्किंग बनने से पहले ही विवादों में आ गई है। 15 दिन पहले पार्किंग के निचले हिस्से में भनड़ा-डीडीहाट मोटर मार्ग पर बनी पुरानी दीवार के ढह जाने से पार्किंग को खतरा पैदा हो गया था। अब लगातार हो रही बारिश से निर्माणाधीन पूरी पार्किंग को खतरा पैदा हो गया है। पार्किंग में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। पार्किंग का काम फरवरी से ही हिमालय स्टील वर्क्स कंपनी ने बंद कर दिया था। अगर पार्किंग ढही तो इससे कई मकानों को भी खतरा पैदा हो सकता है।
कोट
पार्किंग में आ रही दरारों और पार्किंग के निचले हिस्से को तुरंत सही कराने के लिए निर्माणाधीन कंपनी काे निर्देशित किया गया है। - अबरार अहमद, एसडीएम, डीडीहाट।