फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Did not know of the missing constable

लापता कांस्टेबल का नहीं चला पता

Sun, 14 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार अर्द्धकुंभ से लापता टनकपुर के पुलिस कांस्टेबल का पता नहीं चलने से परिजनों के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से लापता कांस्टेबल को जल्द खोजने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले में तैनात गैंड़ाखाली नंबर चार निवासी दर्शन राम का पुलिस कांस्टेबल बेटा जनकराज (34) अर्द्धकुंभ मेला ड्यूटी के दौरान हरिद्वार के बैरागी पुलिस लाइन में तैनात था, जो ड्यूटी के दौरान 27 जनवरी से लापता है। उसने परिजनों को छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बेटे की गुमशुदगी की सूचना से परिजन परेशान और चिंतित हैं। जनकराज के माता-पिता हरिद्वार जाकर पुलिस अधिकारी से लापता बेटे को खोजने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। हरिद्वार ड्यूटी के तैनात टनकपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें लापता कांस्टेबल की खोज में जुटी है।
विज्ञापन


इधर, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश सकारी, नारायण सिंह महर, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, मदन सिंह महर, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक आदि ने पुलिस अधिकारियों से लापता जनकराज को शीघ्र खोजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed