फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dibyang Camp in Tanakpur

आमबाग संकुल में आयोजित हुआ दिव्यांग उपकरण परीक्षण शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dibyang Camp in Tanakpur
र्व्यांग उपकरण परीक्षण शिविर में उपस्थित दिव्यांग बच्चे और अभिभावक। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। समेकित शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और कानपुर की एल्मिको संस्था ने दिव्यांग उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में 75 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें इसे 44 बच्चों का दिव्यांग उपकरण के लिए चयन किया गया है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम न आने से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

आमबाग संकुल केंद्र में आयोजित शिविर का शुभारंभ सीईओ आरसी पुरोहित ने किया। उन्होंने लोगों को शिविर के लाभ बताए। संकुल समन्वयक देवी दत्त जोशी ने बताया कि शिविर में आए 75 बच्चों का चयन दिव्यांग उपकरण के लिए हुआ है। चयनित बच्चों को कानपुर की एल्मिको संस्था से दिव्यांग उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए जाने थे, लेकिन डॉक्टरों की टीम के न आने से दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को निराश होना पड़ा। इस मौके पर डीईओ बेसिक सत्यनारायण, समेकित शिक्षा डॉ. नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed