फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dialysis facility started in Champawat district hospital

चंपावत के जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dialysis facility started in Champawat district hospital
चंपावत के जिला अस्पताल में डायलिसिस कराते मरीज। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हंस फाउंडेशन के सहयोग से चंपावत के जिला अस्पताल में डायलिसिस शुरू हो गई है। इस सुविधा के मिलने से लोगों को डायलिसिस (रक्तशोधन) के लिए हल्द्वानी या अन्य जगह जाने के झंझट से निजात मिलने के साथ ही आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस का संचालन शुरू होने पर पहली जुलाई से अब तक आठ लोगों की डायलिसिस हो चुकी है। फाउंडेशन की ओर से यहां तैनात डॉ. वर्षिका ने डायलिसिस की। फिलहाल 18 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। हंस फाउंडेशन के प्रभारी अरविंद बिष्ट ने बताया कि डायलिसिस के लिए रोगी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि डायलिसिस की तीन मशीनों में छह लोगों की डायलिसिस की जा सकती है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है कि जब किसी व्यक्ति के गुर्दे ठीक से काम नहीं करते हैं। आम तौर पर लंबे समय से मधुमेह के रोगियों, उच्च रक्तचाप के रोगियों को डायलिसिस की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हल्द्वानी, बरेली जाना पड़ता था
चंपावत। डायलिसिस के लिए पहाड़ के लोगों को हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, पीलीभीत आदि स्थानों की दौड़ लगानी होती थी, अब जिला अस्पताल में यह सुविधा होने से लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां अस्पताल में जिले के बाराकोट, चौमैल के अलावा पिथौरागढ़ जिले के रोगी भी डायलिसिस के लिए पहुंच रहे हैं। इधर, डायलिसिस कराने में ढाई हजार रुपये खर्च करने के साथ ही आने जाने की परेशानी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed