{"_id":"58ea705c4f1c1b4c3e5babe4","slug":"diabetes-and-cancer-prevention-can-be-done-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्त पर हो सकेगा डायबिटीज और कैंसर से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्त पर हो सकेगा डायबिटीज और कैंसर से बचाव
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
अब कैंसर और डायबिटीज जैसे रोगों के लक्षणों का सही समय पर पता चल सकेगा। जिला अस्पताल में गैर संक्रामक रोग निवारण और नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीडीसीपी) के शुरू होने से यह संभव हो पाएगा। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए संचालित इस योजना के अंतर्गत सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेगी। इसके लिए व्यवस्थाएं तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। अप्रैल के चौथे सप्ताह से इस कार्यक्रम के अंतर्गत इलाज की सेवा शुरू हो जाएगी।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी का कहना है कि बदलती जीवन शैली के चलते तेजी से पांव पसार रहे रोगों का समय रहते पता कर बचाव और रोग मिलने की दशा में इलाज की सुविधा देना एनसीडीसीपी का मकसद है। इसके लिए जिला अस्पताल में रोगी कल्याण केंद्र बनाया गया है। हाइपरटेंशन, डायबीटिज, कैंसर, हृदय से संबंधित रोगों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जिला अस्पताल में वजन, रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच होगी। रोग के लक्षण पाए जाने पर उपचार और काउंसलिंग की जाएगी। ऐसे रोगों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव, खानपान और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ इलाज की जरूरत होने पर रोगी को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। यह पूरा इलाज निशुल्क दिया जाएगा। जिला अस्पताल में इसके लिए फिजियोथैरेपिस्ट, लैब तकनीशियन, एक पुरुष सहित तीन स्टाफ नर्स, दंत सहायक, काउंसलर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय, स्वच्छक सहित कुल 12 पद सृजित किए गए हैं।