फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dheeeraj wins the Shot put competition

धीरज ने सबसे दूर फेंका गोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dheeeraj wins the Shot put competition
खेल महाकुंभ के तहत लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। लोहाघाट में अंडर-21 आयु वर्ग में गोला फेंक में धीरज ने सबसे दूर 27 मीटर गोला फेंका। रोहित व दीपक क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। चक्का फेंक में प्रीतम, मोहन व योगेश और भाला फेंक में दीपक, संजय व बलवंत पहले तीन स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में हेमंत, मनोज व गंगा, 800 मीटर में गोपाल, संजय व मनोज, 1500 मीटर में योगेश, पंकज व मदन, लंबी कूद में संजय, अंकित व प्रीतम क्रमश: पहले तीन नंबर पर रहे। कबड्डी में कोलीढेक विजेता और भुमलाई उप विजेता रहा। आयोजन में ब्लाक आर्गनाइजर जसवंत खड़ायत, नरेश राय, जीवन मेहता, गोविंद मेहता, नरेंद्र अधिकारी, मदन पुजारी, दिवान पुजारी, प्रदीप ढेक, चंद्रा पांडेय, गोविंद बोहरा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बाराकोट में बीईओ रमेश राम की अध्यक्षता और आरपी कालाकोटी के संचालन व रमेश जोशी के दिशा निर्देशन में 1500 मीटर दौड़ में तनु, वंदना व गीता, चक्का फेंक में सुहानी, रानी व दीपा, बालकों में आशीष, अजय व राजेंद्र, गोला फेंक में आरती, सुहानी व कविता, बालकों में नीरज, लक्की व सचिन, बैडमिंटन में कृतिका, कविता व रितिका पहले तीन स्थान पर रहे। आयोजन में दुर्गेश जोशी, रमेश जोशी, राजकिशोर ओली, बीके सिंह, डा. योगेश चतुर्वेदी, ऋषिराज खर्कवाल, जगदीश अधिकारी, महेश पांडेय, रितेश वर्मा प्रेम राम, गणेश गिरी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी में बीईओ राजकिशोर बाजपेयी के दिशा-निर्देशन में आयोजित 100 मीटर दौड़ में सुहानी, कृतिका व महिमा, 400 मीटर में सानिया, संतोषी व अंकिता, 1500 मीटर में हेमा, रुकमणि व राधा, गोला फेंक में बबीता, काजल व खुशबू, लंबी कूद में सुहानी, कृतिका व कविता विजयी रहे। आयोजन में कमल जोशी, कीर्ति भट्ट, सुरेश गहतोड़ी, दीपक सोराड़ी, दीप जोशी, रवीश पचौली, रमेश भट्ट, दीपक जोशी, पान सिंह मेहता, गीता जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed