फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dhaba operator accused of killing Nepalese servant sent to jail

नेपाली नौकर के कत्ल का आरोपी ढाबा संचालक जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator accused of killing Nepalese servant sent to jail
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से 35 किमी दूर बाराकोट के सिंगदा बागधारा में नेपाली नौकर की हत्या के आरोपी ढाबा संचालक को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है जबकि नेपाली नौकर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ढाबे के संचालक कमल सिंह सामंत ने बृहस्पतिवार रात कहासुनी के बाद ढाबे में काम करने वाले बौतड़ी नेपाल निवासी नौकर शंभू (48) को लात-घूंसों से पीटा। होटल में रखे डंडे और बर्तनों से की गई पिटाई से लहूलुहान नौकर ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी कमल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत के सम्मुख पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। इसी कारण हत्या के बाद उसने नेपाली नौकर शंभू की लाश को खाई में धकेल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने खाई से शुक्रवार को शव बरामद किया था। ढाबे के मालिक कृष्ण सिंह की तहरीर पर ढाबा संचालक कमल के खिलाफ शुक्रवार को आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में नौकर की हत्या का जुर्म कबूला है। इसलिए अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बंदीगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed