{"_id":"5de2ad828ebc3e54bb6a447b","slug":"dfo-inspected-tanakpur-news-hld3661057148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफाओ ने देखा शारदा का अप और डाउन स्ट्रीम क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफाओ ने देखा शारदा का अप और डाउन स्ट्रीम क्षेत्र
विज्ञापन
बैराज के डाउन स्ट्रीम में नेपाल सीमा से लगे जंगल का निरीक्षण करते डीएफओ कुंदन कुमार।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ ने शनिवार को शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डाउन स्ट्रीम में टनकपुर बैराज से नेपाल को शारदा से जल आपूर्ति के लिए नहर बनाने को हस्तांतरित की गई वन भूमि और जंगल का निरीक्षण कर एनएचपीसी के अधिकारियों से वार्ता की।
डीएफओ कुंदन कुमार शनिवार सुबह यहां पहुंचे। उन्होंने पहले वन अधिकारियों और वन कर्मचारियों के साथ शारदा के अप स्ट्रीम में उचौलीगोठ तक नदी तट का निरीक्षण कर खनन और वन से जुड़ी जानकारी ली।
बाद में वह डाउन स्ट्रीम पहुंचे और वहां खनन क्षेत्र के साथ ही नेपाल को जलापूर्ति के लिए चैनल बनाने के लिए एनएचपीसी को हस्तांतरित की गई वन भूमि और वहां चल रहे पेड़ों के कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचपीसी के अधिकारियों से वार्ता कर चैनल निर्माण से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत आदि वन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अप स्ट्रीम में चैनलाइज के लिए डीएम को भेजें प्रस्ताव: डीएफओ
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के अप स्ट्रीम में हो रहे कटाव की समस्या को लेकर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि डीएफओ कुंदन कुमार से मिलेे। उन्होंने नदी को चैनलाइज कर गांव की ओर बढ़ रही नदी को धारा को दूर मोड़ने की मांग उठाई। डीएफओ ने कहा कि कटाव की समस्या जल्द दूर की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अप स्ट्रीम से लगी सभी ग्राम पंचायतों की ओर से प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजने को कहा है। ब्यूरो