फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DFO consoled after meeting the relatives of the deceased

मृतका के परिजनों से मुलाकात कर डीएफओ ने ढाढ़स बंधाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
DFO consoled after meeting the relatives of the deceased
नघान क्षेत्र में गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत के पास नघान क्षेत्र के रिखवाड़ी जंगल क्षेत्र में पिंजरा लगाने के बाद भी अभी तक हमलावर वन्यजीव का सुराग नहीं लग सका है। इस जंगल में एक वन्यजीव ने 31 जनवरी की शाम नघान की 23 साल की चंचला देवी को मार डाला था। प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल ने गांव जाकर मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाने के साथ ही जल्द ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने गांव के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल जंगल की ओर जाने से बचने की नसीहत दी।
विज्ञापन

इधर, पिंजरा लगाने के अलावा जंगल में चार ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन किसी कैमरे में हमलावर वन्यजीव की तस्वीर कैद नहीं हो सकी है और न हमलावर वन्यजीव के बाघ होने या तेंदुए होने का ही पता चल सका है। भिंगराड़ा क्षेत्र के वन बीट अधिकारी भुवन भट्ट, बलदेव जोशी, मोहन जोशी, खीमानंद भट्ट, हरीश जोशी की टीम लगातार गश्त कर रही है। 31 जनवरी को हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। गांव के लोग चारापत्ती या किसी अन्य काम के लिए जंगल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed