फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reched to Maa Poornagiri Dham on Ganga Dashahra

गंगा दशहरा पर पूर्णागिरि धाम में उमड़े मां के भक्त

Wed, 12 Jun 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 12 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees reched to Maa Poornagiri Dham on Ganga Dashahra
भक्तिगीतों पर थिरकते देवी मां का डोला लेकर पूर्णागिरि दर्शन को पैदल जाती भक्तों की टोली। - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को चौबीस घंटों में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शारदा में आस्था की डुबकी लगाई और मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मंदिर समिति ने प्रशासन से मेला अवधि बढ़ाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


 बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर शारदा में डुबकी लगाने और मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शारदा घाट में ब्रह्ममुहूर्त से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मेले के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन से एक सप्ताह मेला अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती को पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रभारी मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अवकाश पर हैं और मेला अवधि बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। एसडीएम के अवकाश से लौटने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed