फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reached to maa Poornagiri dham.

पूर्णागिरि धाम में लगे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to maa Poornagiri dham.
पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन के लिए पैदल मार्ग पर कंधे पर ले जाते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला 15 जून को संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही में कमी नहीं है। शुक्रवार को धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में पूर्णागिरि के पुजारी पंडित मोहन पांडेय की ओर से लगाए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गर्मी की तपिश कम होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है। खुशगवार मौसम के बीच शुक्रवार को सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। दर्शन करने वालों में सीतापुर का एक दिव्यांग भी शामिल था जो भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक साढ़े तीन किमी बेटे के कंधे पर सवार होकर देवी के दरबार पहुंचा।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले जाने वाले श्रद्धालुओं को एनएचपीसी दे रही सहयोग
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में आयोजित मेले में एनएचपीसी का भी खासा योगदान रहता है। प्रतिवर्ष एनएचपीसी मेले में जनसेवा कार्य करती है। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने बताया कि इस वर्ष मले में 28 मार्च से अब तक लगातार मेले में आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ने बताया कि मार्च से अब तक मेले में एनएचपीसी ने करीब 9028 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। एनएचपीसी चिकित्सालय के वरिष्ठ उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय प्रकाश, डॉ. अमरनाथ एवं डॉ. मीना के अलावा अस्पताल स्टाफ ने सहयोग दिया। महाप्रबंधक ने बताया कि इसके अलावा एनएचपीसी मेले में प्याऊ की सुविधा और यात्रियों को मार्ग आदि की जानकारी देने के लिए बैनर लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed