फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees in Purnagiri Mela

Champawat News: डूब रहे किशोर को पुलिस के तैराकों ने बचाया

Thu, 13 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees in Purnagiri Mela
पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। जिला बुलंदशहर यूपी निवासी अंकित (16) पुत्र बीन सिंह बृहस्पतिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन करने सपरिवार आया था। इसी दौरान शारदा घाट पर नहाने की तैयारी करते समय पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट आकर डूबने लगा। परिजनों के शोर मचाते ही घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान, दिनेश कोहली, विनोद पंत और दीप चंद्र ने उसे डूबने से बचा लिया। पेट में पानी भरने से वह बेहोश गया था। आपातकालीन सेवा 108 के वाहन से उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। किशोर और उसके साथ आए परिजनों ने पुलिस जवानों का आभार जताया है।
विज्ञापन



पूर्णागिरि मेले में बाराबंकी की श्रद्धालु हुई बेहोश



पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। दो दिनों में मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। दो दिन में महज तेरह हजार तीर्थयात्रियों ने देवी दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की कमी से कारोबार में भी गिरावट आई है। नेपाल स्थित सिद्धबाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने से ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर जाने वालों की संख्या भी घटी है।
विज्ञापन






वहीं बाराबंकी से सपरिवार संग आई श्रद्धालु प्रतिभा देवी (24) पत्नी सूरत कुमार देवी दरबार से लौटकर वह ठुलीगाड़ के रैनबसेरे में ठहरीं थीं, तभी गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह भंडारी और अन्य पुलिस कर्मी प्रतिभा को स्ट्रेचर से स्वास्थ्य शिविर में ले गए। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed