फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhar Mahotsva Start in Lohaghat

झांकी के साथ पांच दिनी देवीधार महोत्सव का हुआ आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devidhar Mahotsva Start in Lohaghat
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में निकली झांकी में शामिल महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार की पहाड़ी में पांच दिनी देवीधार महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में आकर्षक झांकी निकालने के साथ झोड़े और झुमटों का गायन किया।
विज्ञापन

देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एमएम कुंवर ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं ने देवीधार स्थित हनुमान मंदिर, महाकाली मंदिर, ब्यानधुरा मंदिर तक भव्य झांकी निकाली। महिलाओं ने मां भगवती मंदिर प्रांगण में झोड़े, झुमटों का गायन किया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि पांच दिनी महोत्सव में रविवार को शैक्षिक और खेलकूद मेले का शुभारंभ होगा। सोमवार से प्रदेश स्तर की सांस्कृतिक टीम देवीधार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। मुख्य मेला 13 जुलाई को होगा जिसमें कलीगांव, डैंसली, रायनगर चौड़ी से मां भगवती, मां महाकाली की डोला यात्राएं निकलेंगी। इस मौके पर सचिव प्रकाश राय, पीएस मेहता, बाबा भुवन गिरि, भैरव राय, बलवंत सिंह देउपा, मदन राम, नारायण राम, जनार्दन राय, भूपेश राय, महेश राय, प्रकाश मेहता, दीपक मंगोला, रिंकू मंगोला आदि रहे।

लोहाघाट के देवीधार महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।

लोहाघाट के देवीधार महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed