फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devdangar returned after bathing from Haridwar

हरिद्वार से स्नान कर लौटे देवडांगर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devdangar returned after bathing from Haridwar
हरिद्वार स्नान के बाद वापस लौटे रायनगर चौड़ी के देव डांगर व ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी में नव निर्मित कालेशन देवता मंदिर के शुद्धिकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन देव डांगर हरिद्वार में स्नान करने के बाद लौट आए। मंदिर में रात्रि को जागरण किया गया। इस मौके पर लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंदिर शुद्धिकरण, नव निर्मित मंदिर में कालेशन देवता को पुन: स्थापित करने के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। बुधवार को देवडांगर भुवन राय, हरीश कापड़ी, भैरव राय, मोहन चंद्र राय, शकुंतला देवी, हेमा देवी, मोहन राय के अलावा महंत बची गिरी, पूरन चंद्र जोशी, हरीश राय, मोहन राय, संजय राय, प्रकाश राय हरिद्वार स्नान करने के बाद लौट आए। रात्रि जागरण मेें लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed