{"_id":"65355f1bb8462a6f91019232","slug":"devalthal-hospital-trusted-by-a-doctor-champawat-news-c-229-1-shld1009-2788-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधुरा में छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधुरा में छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला
Sun, 22 Oct 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा डिग्री कॉलेज में सरकार का पुतला फूंकते छात्र। संवाद
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा के छात्र पांच सूत्री मांगों पर कार्यवाही नहीं होने से गुस्से में है। विरोध में छात्रसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को सरकार का पुतला फूंका। शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
महाविद्यालय में पीजी की कक्षाओं के संचालन, स्नातक स्तर में नए विषयों को खोलने, अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था और महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की मांग के लिए विद्यार्थी 19 अक्तूबर से धरना दे रहे हैं।
रविवार को छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और महासंघ के सचिव अल्मोड़ा अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में नीरज भट्ट, पंकज जोशी, महेंद्र, मदन, पवन, कुसुम देव, डॉली बिष्ट, सुनीता देव, सविता, सीमा, नेहा कोहली, पूजा बिष्ट, ललिता लमगड़िया, लक्ष्मी सिंगवाल, नेहा सिंगवाल आदि ने सरकार का पुतला फूंका। संवाद