फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deputy Secretary Oli spent night at village forti

अपर सचिव ओली ने फोर्ती गांव में बिताई रात

Mon, 08 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Mon, 08 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 आयुर्वेद चिकित्सा, ग्रामीण निर्माण विभाग, मत्स्यपालन आदि विभागों के अपर सचिव जीबी ओली ने रविवार रात फोर्ती गांव के लोगों के बीच बिताई। पिछले दो माहों के दौरान ओली का यह दूसरा रात्रि प्रवास है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व भ्रमण में रखी पेयजल, सड़क आदि समस्याओं का उनके स्तर से निराकरण किया जा चुका है।


गांव की पेयजल योजना के लिए शासन स्तर से इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि गांव के लिए ग्रामीण सड़क और ड्रेनेज योजना के तहत उनके स्तर से यहां सड़क की स्वीकृति दी जा चुकी है, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते यह कार्य लटका हुआ है। अपर सचिव ने ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए आगे आने की अपील की। ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, बीडीसी सदस्य शंकर बगौली ने गांव की आवश्यकताएं बताई। भ्रमण में ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके पंत, अभियंता बीसी बौंडाई, सुभाष पांडेय, बीडीओ केएस नयाल, वीडीओ एनएस कार्की,  शार्दुल तड़ागी, डीपीओ रचना कोरंगा, डॉ. महेंद्र सिंह भी थे। अपर सचिव ने मत्स्य पालन निरीक्षक को अधिकाधिक मत्स्य तालाब तैयार कर ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। फोर्ती गांव में उन्होंने प्रत्येक घर में  शौचालय बनाने तथा सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने को कहा। वह प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की व्यवस्था बच्चों के शैक्षिक स्तर, अनुशासन, विद्यालय परिवेश से काफी प्रभावित हुए हैं। कहा कि यह सूबे का पहला प्राथमिक विद्यालय होगा, जहां के बच्चे कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखने के साथ शैक्षिक स्तर पब्लिक स्कूल के बच्चों के समान है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए अपनी ओर से नेट सुविधा जुड़वाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed