फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deprived of electricity and water to provide a list of polling stations

बिजली और पानी से वंचित पोलिंग बूथों की सूची उपलब्ध कराएं

Tue, 15 Nov 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Nov 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा ने अधिकारियों को जिन पोलिंग बूथों में बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा नहीं हैं, उनकी सूची एक सप्ताह में निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा बेसिक से समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत विहीन बूथों की सूची तथा विद्युत संयोजन संबंधी कार्यवाही, उसमें आने वाली लागत से एक सप्ताह में अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र में पांच बूथों में पेयजल की उपलब्धता कराई जानी है, जिसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एडीएम ने बूथों में रैंप, शौचालयों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी एक सप्ताह में उपलब्ध कराने तथा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर उनमें किये जाने वाले कार्यों की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जल संस्थान विशाल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed