फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Department removed the encroachment

अतिक्रमण कर बनाई दुकान को राजस्व विभाग ने तोड़ा

Wed, 12 Jun 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 12 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Department removed the encroachment
लोहाघाट पीजी कॉलेज के पास सरकारी भूमि में किए गए अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को ध्वस्त करती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय पीजी कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। अमर उजाला द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की खबर को 11 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया। टीम ने दुकान निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर अतिक्रमणकारी को सख्त हिदायत दी है। 

विज्ञापन


बुधवार को तहसीलदार अबरार अहमद के निर्देश के बाद राजस्व निरीक्षक महेंद्र चौड़िया के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम दलबल के साथ अतिक्रमण वाली जगह पर पहुंची। निरीक्षक ने बताया कि देवकी देवी पत्नी गुमान सिंह निवासी डैंसली ने पीजी कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर टिनशेड बनाकर दुकान तैयार की थी। राजस्व विभाग ने अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण खुद ध्वस्त करने का नोटिस भेजा था लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर उसमें प्रयुक्त टिन, लकड़ी आदि को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


तहसीलदार का कहना है कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे भवन सामग्री आदि डालकर अतिक्रमण करने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीम में राजस्व उप निरीक्षक सुरेश भट्ट, वीरेंद्र लाल, राकेश चंद, लता कार्की, सलमान, राकेश फर्त्याल आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed