{"_id":"66858fb34bef5aa62b0027a1","slug":"deodar-forest-was-turned-into-a-garbage-dump-champawat-news-c-229-1-shld1010-109868-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवदार के जंगल को बना डाला कूड़ाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवदार के जंगल को बना डाला कूड़ाघर
Wed, 03 Jul 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में जीआईसी खेल मैदान के नीचे देवदार बनी में लोग इस प्रकार डाल रहे हैं कूड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान के समीप देवदार बनी को लोगों ने कूड़ाघर बनाकर रख दिया है। इससे देवदार के जंगल को नुकसान पहुंचने के साथ ही छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है।
देवदार के जंगल में कूड़ा डालने पर पर्यावरण प्रेमियों और खिलाड़ियों ने नाराजगी जताते हुए कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण प्रेमी और खिलाड़ी बृजेश ढेक, नवीन कन्नौजिया, विवेक वर्मा का कहना है कि जीआईसी खेल मैदान के नीचे ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के देवदार के जंगल को लोगों ने कूड़ृाघर बना डाला है। लोग बड़ी मात्रा में अपने घरों का जैविक और अजैविक कूड़ा डालकर जंगल और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, सैंकड़ों यात्री, सुबह शाम घूमने वाले लोग, जीआईसी खेल मैदान में आने वाले खिलाड़ी गुजरते हैं, उन्हें कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से बचने के लिए नाक ढककर जाना पड़ रहा है। भुप्पी माहरा, महेश जोशी ने कहा कि कूड़े से देवदार के पेड़ सूखने की कगार में पहुंच गए हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जंगल में डाले गए कूड़े का निस्तारण करने के साथ कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।