फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration to improve communication services

Champawat News: संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to improve communication services
पाटी (चंपावत)। ब्लाॅक पाटी के लधियाघाटी क्षेत्र में संचार सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मोबाइल सिग्नल नहीं मिलने से क्षेत्रवासी के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान करना मुश्किल होता है। लोगों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर पूरा भारत देश डिजिटल इंडिया की दौड़ में शामिल हो रहा है। व्यापार सहित कार्यालयों के कार्य को भी ऑनलाइन किए जा रहा हैं, लेकिन क्षेत्र के भिंगराड़ा, खरही, बालातड़ी, गड्यूडा, चल्थिया, तलाड़ी, वैला, भाट पिनाना, महर पिनाना आदि ग्राम पंचायतों में आज भी मोबाइल नेटवर्क बदहाल हैं। उन्हें करीब छह किमी दूर जाकर अपनों से बात करनी पड़ती है। गांव में किसी मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करता है।
विज्ञापन

स्थानीय श्याम सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट के अभाव में सभी कार्य बाधित हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल इंडिया का लाभ भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कभी कभार सिग्नल आ भी गए तो बात नहीं हो पाती है। घटना हो जाए तो जानकारी देना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में उर्वादत्त्त, केशव दत्त्त, रामदत्त, शेखर जोशी, हीरा बल्लभ, उमेश चंद्र, सूरज सिंह, रमेश भट्ट, दीपक शर्मा, जगदीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed