फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of Demand for Operation in High School Village

 हाइस्कूल गांव में संचालित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 27 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Demand for Operation in High School Village
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते टांडा के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

 जिले के दूरस्थ टांण ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टलांण को टांण मल्ला में संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि करीब बीस वर्षों से इस स्कूल का संचालन टांण तल्ला में किया जा रहा है। जबकि टांण मल्ला में स्कूल में छह कक्ष, शौचालय, पानी, खेल मैदान आदि की सुविधाएं हैं। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में वर्तमान में 54 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से झूठी शिकायतें कर तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दबाव में लेकर स्कूल का संचालन टांण तल्ला के जीर्ण शीर्ण भवन में किया जा रहा है। जिस कारण स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने ग्रामीणों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मौका मुआयना कराने के बाद नए सत्र से स्कूल का संचालन टांण मल्ला में किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मोहन सिंह माहरा, भोला दत्त, विशन सिंह, गोविंद बल्लभ गड़कोटी, पीटीए अध्यक्ष गुणानंद, सरपंच बची सिंह माहरा, भवान सिंह, नारायण सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed