फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration done with empty pots when there is no drinking water supply

पेयजल आपूर्ति न होने पर खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done with empty pots when there is no drinking water supply
बाराकोट में पेयजल आपूर्ति न होने पर गुस्साए ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार, फरतोला, खाल पम्दा तोक में पेयजल संकट बना हुआ है। इन स्थानों में करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति न होने से आक्रोशित लोगों ने बाराकोट में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति न होने पर बाराकोट चौराहे में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सलना पम्दा पेयजल योजना से उनके गांव जुड़े हुए हैं। उनके घरों में करीब एक माह से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी योजना से अन्य जगहों पर नियमित पानी की आपूर्ति हो रही है। विभागीय अधिकारी लाइन में फॉल्ट होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। फोन करने पर अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में संजय अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, महेश जोशी, दीपक जोशी, सुनील वर्मा, देवकी देवी, प्रकाश अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed