फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration by tying black ribbons in arms regarding promotion

पदोन्नति को लेकर बांहों में काले फीते बांधकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by tying black ribbons in arms regarding promotion
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के लिए स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बांहों पर काला फीता बांध कर विरोध जताया। जिला अस्पताल में राजीव लाल, हरीश चंद्र जोशी, विपिन कुमार, उर्मिला लाल, मीना देवी, किरन देवी आदि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उधर, उप जिला अस्पताल लोहाघाट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दीपक बिष्ट के नेतृत्व में बांहों पर काले फीते बांधे। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति की मांग की जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर उनकी मांगों की अनसुनी की जा रही है। लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, ड्रेसर के पदों पर 50 फीसदी पदोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती पर सहमति के बावजूद समझौते पर अमल नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना था कि हाईस्कूल से कम शैक्षिक योग्यता रखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो अस्पतालों में तकनीकी कार्य कर रहे हैं, उन्हें उद्यान विभाग की भांति तकनीकी घोषित कर उन्हें 4200 रुपये ग्रेड पे मिलना चाहिए। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की बात कही। प्रदर्शन में दीपक बिष्ट, संदीप वर्मा, सचिन कुमार, बसंती देवी, सोमपाल आदि रहे।
विज्ञापन

टनकपुर उप जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी पदोन्नति के लिए संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जीवन कुमार, दीपक कुमार, रुक्मिणी देवी, विजय देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed