{"_id":"664cdfe212f3f3a74b0060a1","slug":"demand-to-open-new-subjects-in-pati-college-champawat-news-c-229-1-shld1026-108455-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी महाविद्यालय में नए विषय खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी महाविद्यालय में नए विषय खोलने की मांग
Tue, 21 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 21 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
पाटी महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्रसंघ पदाधिकारी और अन्य। संवाद
पाटी (चंपावत)। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पाटी महाविद्यालय में नए विषय खोलने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय के माध्यम से निदेशालय को ज्ञापन भेजा है।
मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि नेतृत्व में छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि स्नातक स्तर में राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान विषय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। इन विषयों की पढ़ाई के लिए उन्हें लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाटी महाविद्यालय की स्थापना 2019 को हुई थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत और इतिहास विषयों का ही संचालन हो रहा है। छात्रसंघ महासचिव पलक ने कहा कि छात्रसंघ लगातार इस मांग को उठाता आ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का संज्ञान शासन स्तर पर नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो छात्रसंघ चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में विजय नयाल, सौरभ, डौली पाटनी, आकांक्षा, प्रतिभा, प्रियंका आदि शामिल रहे। संवाद