फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for strict adherence to DJ's time, memorandum submitted to Tehsildar

डीजे के समय का सख्ती से पालन कराने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for strict adherence to DJ's time, memorandum submitted to Tehsildar
तहसीलदार खुशबू पांडेय को ज्ञापन सौंपते टेंट, डीजे और कैटरिंग कारोबारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि टेंट एंड डीजे एसोसिएशन ने ग्रामीण और शहरों में आयोजित समारोह में डीजे बजाने का समय निर्धारित करने की मांग उठाई। मंगलवार को उन्होंने तहसीलदार खुशबू पांडेय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोराना संकट के कारण पिछले आठ माह से टेंट और डीजे कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है, अब शादी का सीजन शुरू होने के बाद कारोबार को थोड़ी गति मिलनी शुरू हुई है, लेकिन डीजे बजाने के समय को लेकर कारोबार में गतिरोध पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा है कि शहर क्षेत्र में रात दस बजे बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कोई प्रतिबंध नहीं है, जिससे शहर क्षेत्र के कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने डीजे बजाने के नियम का ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती से पालन कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पवन पांडेय, शंकर भंडारी, देवेंद्र जोशी, मदन सिंह बोहरा, राम सिंह, हरीश जोशी, विक्की कापड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पवन बने टेंट, डीजे, कैटरिंग संगठन के अध्यक्ष
टेंट, डीजे, कैटरिंग से जुड़े कारोबारियों ने बैठक कर संगठन का गठन किया। पवन पांडेय को अध्यक्ष और देवेंद्र जोशी को संगठन का सचिव बनाया गया। शंकर भंडारी को उपाध्यक्ष, मदन सिंह बोहरा उप सचिव, राज सिंह कोषाध्यक्ष, हरीश जोशी संगठन मंत्री और विक्की कापड़ी प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव गठित संगठन ने कारोबार से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा और कारोबार के विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed