{"_id":"633dcb2abbca5148326eb0ac","slug":"demand-for-promotion-champawat-news-hld4780656143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडीय मिनिस्टीरियल कार्मियों को जल्द मिले पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडीय मिनिस्टीरियल कार्मियों को जल्द मिले पदोन्नति
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। समय से पदोन्नति न करने पर लोनिवि के खंडीय मिनिस्टीरियल कर्मियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित कर्मियों ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष को ज्ञापन देकर 15 अक्तूबर तक पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 17 अक्तूबर से विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
लोनिवि खंडीय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह पुजारी लोनिवि के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष ने ज्ञापन भेजकर कहा कि चयन वर्ष 2022-23 के लिए पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों की सूची जुलाई में मांगी गई थी। चार महीने होने के बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है।
इस कारण कई पात्र कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब, पात्र कार्मिकों की डीपीसी न होने के कारण संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों में विभागाध्यक्ष कार्यालय के संबंधित पटल कर्मियों के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अक्तूबर तक पदोन्नति सूची जारी न हुई तो पूर्व सूचना के बगैर वह आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।