फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For New Road

Champawat News: सड़क पर दस दिन में रोड़ी डालने का आश्वासन

Fri, 21 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 21 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand For New Road
ग्रामीणों से वार्ता करते सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा से इंजीनियरिंग कॉलेज तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए आंदोलित संघर्ष समिति ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से वार्ता के बाद दस दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। बृजवाल ने समिति को आश्वस्त किया कि दस दिन में रोड़ी डालकर सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अगले माह फिर से आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया। ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व विधायक कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल भी धरने पर बैठे थे। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल से फोन पर वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बृजवाल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक ने शुक्रवार को ज्ञानखेड़ा जाकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता की। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दस दिन के अंदर मार्ग पर रोड़ी, मलबा डालकर उसे चलने योग्य बना दिया जाएगा। शासन से जल्द मंजूरी करा पक्का मार्ग भी मनाया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन राम, ग्राम प्रधान नरी राम, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, खटीमा के रेंजर नित्यानंद भट्ट, लोनिवि के जेई उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीणों को गुमराह कर रहे पूर्व विधायक खर्कवाल : पाठक

टनकपुर (चंपावत)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक ने ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर आंदोलन के समर्थन में आए कांग्रेस नेता पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दस साल तक विधायक रहे खर्कवाल ने कभी सड़क नहीं सुधारी जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सड़क के लिए वन भूमि हस्तांतरण की पहल की है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने पर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ग्रामीणों से वार्ता करते सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्

ग्रामीणों से वार्ता करते सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed