फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Nazool Land Freehold

Champawat News: नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग पकडने लगी जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand For Nazool Land Freehold
लोहाघाट नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने की मांग को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग उठी है। इसके लिए हुई नगर क्षेत्र के लोगों की बैठक में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में लोगों ने उन्हें भूमि का मालिकाना हक देने की मांग की। उनका कहना था कि लोग वर्षों से भूमि को फ्री होल्ड करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भूमि के फ्री होल्ड न होने से लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं।
पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि नगर के 1499 लोगों ने भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए वर्ष 2012 में करीब पौने चार करोड़ रुपये राजस्व विभाग में जमा कराए थे। लोगों ने कहा कि प्रशासन लोहाघाट की भूमि को कहीं खाम बताता तो कहीं नजूल। इसी कारण लंबे समय से यह मामला लंबित है।
विज्ञापन

भुवन खर्कवाल ने कहा कि खाम वाली भूमि को सरकार वर्ष 1962 के बंदोबस्त के आधार पर निशुल्क कर दे। फिर भी वह नजराना देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए लोग कोर्ट में दायर याचिका को भी वापस लेने के लिए तैयार हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आम लोगों की बैठक कर सभी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में लोकेश पांडेय, योगेश कन्नौजिया, सुरेश राय, प्रकाश साह, अशोक खर्कवाल, बसंत जोशी, त्रिभुवन बोहरा, नवीन नाथ गोस्वामी, दीपक साह, राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed